Bhu Naksha Bihar (भू-नक्शा बिहार) कैसे निकालें:– बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा विकसित Bhu Naksha Bihar पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपने जमीन का नक्शा ऑनलाईन देख सकते हैं। साथ में Bihar Bhumi पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर-2, अपने जमीन का खाता-खेसरा, दाखिल-खारिज, भू- लगान, भू अभिलेख जैसे अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विषय | बिहार का भू-नक्शा 2025 (Bihar bhu naksha @2025) |
पोर्टल का लाभ | Bhu Naksha Bihar पर से आप आसानी से जमीन का नक्शा देख सकते हैं |
अधिकृत वेबसाईट | bhunaksha.bihar.gov.in |
Bhu Naksha Bihar कैसे देखें
बिहार में जमीन का भू नक्शा देखने और इसका पी0डी0एफ0 डाउनलोड करने के लिए नीचे गए चरणों का अनुसरण करेंः-
- सबसे पहले अधिकृत वेबसाईट https://bhunaksha.bihar.gov.in/ पर जायें।
- उसके बाद “View Map” पर Click करें।

- उसके बाद आपको बिहार के जिस भी जमीन का भू नक्शा देखना हैं वहॉ का District, Sub Div, Circle, Mauza, Survey Type, Map Instance और Sheet No के सभी विकल्प चयन करने के बाद उस मौजा के सभी जमीन का नक्शा दिखाई देगा।
- अब उस नक्शे में अपने जमीन के खेसरा नं0 पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको उस जमीन की सारी विवरणी दिखाई देगी।

Bhu Naksha Bihar का PDF Download कैसे करें
- जमीन के नक्शा को प्रिंट करने या PDF Download करने के लिए “LMP Report” पर क्लिक करें।

- इसके बाद आप अपने जमीन के नक्शा का प्रिंट या PDF Download कर सकते हैं।
इस प्रकार आप Bhu Naksha Bihar (भू-नक्शा बिहार) की सारी विवरणी उपर बताये गए तरीके का चरणवार पालन कर आसानी से अपनी जमीन का भू-नक्शा निकाल सकते हैं।