बिहार भूमि पोर्टल से Bihar Jamabandi Panji Online निकालने का तरीका नीचे Step by Step समझाया गया है। जिससे आप बिहार का जमाबंदी पंजी या पंजी-II प्रतिवदेन या रजिस्टर- 2 (Register 2) आसानी से देख सकते हैं।
विषय | Bihar Jamabandi Panji Online कैसे निकालें |
पोर्टल का नाम | Bihar Bhumi |
अधिकारीक वेबसाईट | www.biharbhumi.bihar.gov.in |
Bihar Jamabandi Panji Online देखने के तरीके
- सबसे पहले आपको बिहार भूमि के अधिकारिक वेबसाईट पर जा कर जमाबंदी पंजी देंखें वाले नीले बटन पर Click करना है।

- उसके बाद आपके “पंजी-II” प्रतिवेदन का स्क्रिन खुल जायेगा।
- अब अपने जिला का चयन कर अंचल का चयन करें। फिर “Proceed” बटन पर क्लिक करें।

- मौजा का चुनाव करें। अब आप निम्नलिखित किसी एक विकल्प का चयन करें –
- भाग वर्तमान एवं पृष्ट संख्या वर्तमान से खोजें।
- रैयत का नाम से खोजें।
- खाता नंबर से खोजें।
- समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें।
- प्लाट नंबर से खोजें।
- जमाबन्दी खंख्या से खोजे।
- कंम्प्यूटर जमाबन्दी संख्या से खोजें।
- उपर दिये गए किसी एक विकल्प का चयन कर सुरक्षा कोड अंकित करने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।

- अब आपके स्क्रिन पर “पंजी-II प्रतिवेदन की सूची” दिखाई देगी। जिसमें रैयत का नाम, खाता संख्या, भाग वर्तमान, पृष्ठ वर्तमान, जमाबन्दी संख्या, एवं कम्प्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या की विवरणी दिखाई देगीं।
- Jamabandi Panji या रजिस्टर 2 का Pdf download करने के लिए देखें के नीचे Eye Icon पर क्लिक करें।

उसके बाद जमाबंदी पंजी प्रति दिखाई देगी। जमाबंदी पंजी प्रति में आपको आपने जमीन का जमाबंदी संख्या, कम्प्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या, मौजा का नाम, थाना नंबर, रैयत का नाम, खाता संख्या, प्लाट/खेसरा संख्या, रकवा, चौहद्दी, लगान का विवरण मिल जायेगा।

- अब प्रिंट बटन पर क्लिक कर Jamabandi Panji की प्रति प्रिंट कर लें।
इस प्रकार आप Bihar Jamabandi Panji Online निकाल कर अपने जमीन की विवरणी देख सकते हैं।